Showing posts with label श्री साई सुप्रभात. Show all posts
Showing posts with label श्री साई सुप्रभात. Show all posts

Saturday, April 18, 2015

साई सुप्रभातम्

साई अपनी आभा बरसाते बनके रवि
साई किरणों में पाप कट जाते है सभी
जिस पल बसा ली मन मन्दिर में साई छवि
मन का कोना कोना दिव्यमान हो जाता तभी
साई का तो गुण है गाते ये आसमा जमी
साई सबको है अपनाते न देखे कोई कमी
भूल के राग द्वेष बन जाओ साई प्रेमी
जिसका मन निर्मल हो साई रहते है वही
श्रद्धा सबूरी रखने वाला ही है साई पथगामी
जिसने साई महिमा पुरे  दिल से है बखानी
साई माफ़ करता उसकी गलती उसकी नादानी
जिसने अपने मन में बैठे साई को पहचानी
साई उसकी जिव्हा में बसते बनके मधुर वाणी

Friday, April 17, 2015

दिन आरम्भ

साई नाम से हो आज दिन आरम्भ
तज के सारे अभिमान और दम्भ
ताकि पल में दुःख दर्द गम हो कम
विनम्र बन साई चरणों में झुके रहे हरदम

Sunday, April 12, 2015

श्री साई सुप्रभात

ॐ श्री साई सुप्रभात
मुख पर हो साई की बात
साई ही है मेरे दिल के सम्राट
पाना चाहूँ मैं सदा साई का साथ

चन्द्र सम शीतलता लिए आया वार सोम
आज साई गुणगान करेगा मेरा रोम रोम
नूर दमकता आज जिनका वो है साई ओम
जिनका बखान करते ये धरती ये व्योम